भूतपूर्व सैनिक अपने बैंक खाते DSP पेंशन अकाउंट में बदलवाएं:सैनिक कल्याण परिषद की अपील, बच्चों के नाम-जन्मतिथि भी सही करवाने को कहा
भूतपूर्व सैनिक अपने बैंक खाते DSP पेंशन अकाउंट में बदलवाएं:सैनिक कल्याण परिषद की अपील, बच्चों के नाम-जन्मतिथि भी सही करवाने को कहा
चिड़ावा : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सभी भूतपूर्व सैनिकों से सामान्य बैंक खाते को डीएसपी पेंशन अकाउंट में बदलवाने की अपील की है। कई पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के बच्चों के नाम और जन्मतिथि भी गलत दर्ज मिली हैं। इन्हें पेंशन सर्विस बुक के अनुसार सही करवाने को कहा गया है।
प्रचार के बाद भी कई खाते नहीं बदले
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ (सेवानिवृत्त) ने बताया – कार्यालय, अखबारों और पूर्व सैनिक संगठनों के जरिए लगातार जानकारी दी जा रही है। सभी भूतपूर्व सैनिक अपने सामान्य बैंक खातों को डीएसपी पेंशन अकाउंट में बदलवाएं। कर्नल जांगिड़ ने कहा कि इतने प्रचार के बाद भी कई भूतपूर्व सैनिकों ने अपने खाते डीएसपी पेंशन खातों में नहीं बदलवाए हैं।
बच्चों के नाम और जन्मतिथि गलत दर्ज
उन्होंने बताया कि कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के बच्चों के नाम और जन्मतिथि गलत दर्ज हैं। कर्नल जांगिड़ ने सभी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से अपील की है कि वे अपने और बच्चों के नाम व जन्मतिथि पेंशन सर्विस बुक के अनुसार सही करवाएं। इससे भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
संगठनों और नागरिकों से भी अपील
सभी पूर्व सैनिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से कहा गया है कि वे यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक पहुंचाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485669


