[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नव मतदाता पंजीकरण में उदयपुरवाटी ब्लॉक जिले में प्रथम, राजस्थान में तीसरे स्थान पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नव मतदाता पंजीकरण में उदयपुरवाटी ब्लॉक जिले में प्रथम, राजस्थान में तीसरे स्थान पर

17 दिन के अभियान में 375 युवाओं का पंजीकरण, अवकाश के दिन भी जुटी रही महाविद्यालयों की टीम

गुढ़ागौड़जी : नव मतदाता पंजीकरण अभियान में उदयपुरवाटी ब्लॉक ने झुंझुनूं जिले में प्रथम और राजस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 10 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान के दौरान कुल 375 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची से जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा।

राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा, झुंझुनूं की नोडल प्राचार्य प्रो. अनीता झाझड़िया के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसके तहत नोडल महाविद्यालय सेठ श्री केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय, गुढ़ा, राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी और राजकीय कन्या महाविद्यालय, गुढ़ा में नियमित रूप से विशेष पंजीकरण शिविर लगाए गए। उदयपुरवाटी ब्लॉक के निजी महाविद्यालयों में भी पंजीकरण कार्य किया गया।

अभियान की खास उपलब्धि यह रही कि नवरात्रि के अवकाश के दिन 19 अक्टूबर को भी तीनों महाविद्यालयों में कुल 38 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। अभियान में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालयों में अध्ययन नहीं करने वाले पात्र युवाओं का भी पंजीकरण किया गया।

तीनों महाविद्यालयों में हुआ पंजीकरण

अभियान के दौरान नोडल महाविद्यालय गुढ़ा में 184, राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी में 72 और राजकीय कन्या महाविद्यालय गुढ़ा में 49 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। शेष पंजीकरण निजी महाविद्यालयों एवं अन्य पात्र युवाओं के माध्यम से हुए। अभियान के सफल संचालन के लिए डॉ. सुशील शर्मा के संयोजन में डॉ. विजेन्द्र तंवर, डॉ. नरेश (ईएलसी प्रभारी), डॉ. अजीत और डॉ. कुरैशी की समिति गठित की गई। तकनीकी सहयोग में मधुसूदन, डॉ. विनोद, संजय और ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

17 दिनों तक चले इस अभियान में महाविद्यालयों की टीमों ने अधिकांश पंजीकरण कार्य स्वयं किया। टीम ने आपसी समन्वय और तकनीकी सहयोग के साथ अभियान को गति दी।

नोडल प्राचार्य प्रो. अनीता झाझड़िया ने उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, तकनीकी सहयोगियों की सक्रिय भूमिका और विद्यार्थियों के उत्साह को दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना केवल पंजीकरण का कार्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77