रतननगर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को दबोचा:नागौर के नारायण पांडर को किया गिरफ्तार, अन्य चोरियों का खुलासा संभव
रतननगर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को दबोचा:नागौर के नारायण पांडर को किया गिरफ्तार, अन्य चोरियों का खुलासा संभव
चूरू : चूरू जिले की रतननगर पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नागौर जिले के बोडिंद कला, थाना जायल नारायण पांडर (36) को पकड़ा है। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी सुनील कुमार और डीएसपी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी।
इस टीम ने तकनीकी और मुखबिर की मदद से 25 अक्टूबर को दर्ज बाइक चोरी के मामले में नारायण पांडर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस कार्रवाई में रतननगर थाने की एएसआई धापी देवी और कांस्टेबल कपिल कुमार की भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2485925

