चिड़ावा में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल का सम्मान:सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रीरामचरितमानस और दुपट्टा भेंट किया, युवाओं को जोड़ने का संकल्प
चिड़ावा में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल का सम्मान:सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रीरामचरितमानस और दुपट्टा भेंट किया, युवाओं को जोड़ने का संकल्प
चिड़ावा : चिड़ावा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को संकट मोचन द्वारकाधीश मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के सदस्यों का सम्मान किया गया। ट्रस्ट ने मंडल के सदस्यों को श्रीरामचरितमानस ग्रंथ और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।
अलग-अलग मंदिरों में किया सुंदरकांड का पाठ
वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की ओर से प्रत्येक मंगलवार को शहर के अलग-अलग मंदिरों में सुंदरकांड पाठ किया जाता है। इसका उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और युवाओं को मंदिरों व धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना है।
सामाजिक कार्यों को बताया जरूरी
इस दौरान मंडल के सदस्यों ने लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान को वर्तमान समय की जरूरत बताया।
कार्यक्रम में देवी दत्त शर्मा, गोपीराम सैनी, नंदलाल जांगिड़, महेश शर्मा, संजीव व्यास, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सैनी, राजीव व्यास और गुलजारी लाल जांगिड़ मौजूद रहे। वहीं, ट्रस्ट की ओर से राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, रजनीकांत मिश्रा, मुकेश शर्मा और सुशील शर्मा उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485670


