नेमनाथ आश्रम मीरण में दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम:योगी पारस नाथ महाराज के लोक गमन पर समाधि पूजन और संत सम्मेलन भी हुआ
नेमनाथ आश्रम मीरण में दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम:योगी पारस नाथ महाराज के लोक गमन पर समाधि पूजन और संत सम्मेलन भी हुआ
नेछवा : योगी पारस नाथ महाराज के शिवलोक गमन पर नेमनाथ आश्रम मीरण में दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन आश्रम परिसर में किया गया। महंत औंकार नाथ महाराज ने बताया, सोमवार रात 8 बजे पंगत-प्रसादी हुई। रात 9 बजे से भजन संध्या में शेखावाटी के प्रसिद्ध संतों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
मंगलवार को महंत नरहरि नाथ महाराज फतेहपुर, महंत विक्रम नाथ महाराज पालवास, महंत औंकार नाथ महाराज मीरण के सानिध्य में वैदिक मंत्रों से शंखा ढाल व समाधि पूजन हुआ। इसके बाद संत सम्मेलन में कई आश्रमों के साधु-संतों ने विचार रखे।
उपस्थित संतों में महंत चेतन नाथ महाराज मुकुंदगढ़ मंडी, विकास नाथ महाराज लक्ष्मणगढ़, स्मृति नाथ महाराज लक्ष्मणगढ़, मोतीनाथ महाराज काछवा आश्रम, प्रकाश नाथ महाराज लक्ष्मणगढ़, ध्यान नाथ महाराज नागवा, गंगा नाथ महाराज रतनगढ़, रवि नाथ महाराज बिसाऊ, महेश नाथ महाराज फतेहपुर, ओम नाथ महाराज बऊ धाम, पीठाधीश्वर महावीर जति महाराज गाडोदा धाम शामिल थे।
संत सम्मेलन के बाद संतों के लिए पंगत-प्रसादी हुई। ग्रामीणों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सेवक देवी दत्त मुरारका नवलगढ़, श्रीकांत मुरारका, कृष्ण गोपाल शर्मा बसावा, नवरत्न सिंह राठौड़ जयपुर, सज्जन कुमार दिनवा, मनोज कुमार, सज्जन कुमार मंडावा, अविनाश सिंगोदिया कोलकाता, मनोज कुमार पिपरवा फतेहपुर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2485786


