[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला मुख्यालय पर लहराएंगे 160 फीट का तिरंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला मुख्यालय पर लहराएंगे 160 फीट का तिरंगा

जिला मुख्यालय पर लहराएंगे 160 फीट का तिरंगा

चूरू : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंगलवार, 13 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित धर्मस्तूप पर सांय 6.30 बजे 160 फीट का तिरंगा लहराया जाएगा।

सीईओ मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी, 1930 के दिन देश के चुनिंदा स्थानों पर पहली बार तिंरगा फहराया गया था। उस दिन चूरू के धर्मस्तूप पर भी हमारे सेनानियों ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना का संचार किया था। जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में उस गौरव के क्षण को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले हमारे सेनानियों का श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा तिरंगा शपथ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles