[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिरंगा यात्रा में दिखा चूरू का देशप्रेम, जोश और जुनून


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिरंगा यात्रा में दिखा चूरू का देशप्रेम, जोश और जुनून

कलक्ट्रेट से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरवासी, कलक्टर पुष्पा सत्यानी, जिला प्रमुख वंदना आर्य, पुलिस अधीक्षक जय यादव, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सीईओ मोहन लाल खटनावलिया सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों, शहरवासियों ने की शिरकत

चूरू : राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जिले में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत गतिविधियां परवान पर हैं। रविवार को जिले के नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में, जिला मुख्यालय पर रविवार आयोजित तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, जिला प्रमुख वंदना आर्य, पुलिस अधीक्षक जय यादव, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सीईओ मोहन लाल खटनावलिया सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों एवं शहरवासियों ने अपने वाहनों के साथ रैली में शिरकत की। इस दौरान तिरंगा लहरा रहे लोगों का आजादी के लिए जज्बा और देशप्रेम देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय के नारों के साथ कलक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली सानिवि डाक बंगला, पुराना बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, शास्त्री मार्केट, धर्मस्तूप होते हुए वापस कलक्ट्रेट पहुंची। शहर के लोगों ने जगह-जगह तिरंगा रैली पर पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत करते हुए अपने जज्बे का इजहार किया।

इस मौके पर जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा कि चूरू वह जिला है जिसने आजादी के संघर्ष में अपना योगदान दिया और आजादी से पहले ही आजादी के दीवानों ने यहां धर्मस्तूप पर 26 जनवरी 1930 को तिरंगा फहराया। ऎसी देशभक्ति से जुड़ी जगह के लोगों में देशप्रेम का यह ज्वार स्वाभाविक ही है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में और अधिक उत्साह के साथ भागीदारी करें और प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में शामिल हो।

रैली में एडिशनल एसपी लोकेंद्र दादरवाल, एसीईओ दुर्गा देवी ढाका, सीडीईओ जगवीर यादव, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, डीईओ प्रारंभिक संतोष महर्षि, डीईओ माध्यमिक गोविंद सिंह राठौड़, शिव कुमार शर्मा, बिजेंद्र दाधीच, पशुपालन के संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश, एडीपीआर कुमार अजय, सहायक निदेशक डॉ निरंजन चिरानियां, लोहिया कॉलेज के डॉ मूलचंद, रामूराम बुंदेला, सहायक सांख्यिकी अधिकारी विक्रम गुर्जर, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसिंह सिहाग, रामस्वरूप फगेड़िया, उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया, एपीआरओ मनीष कुमार, कोतवाल मुकुट बिहारी, उदय, जॉयल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र राठौड़, सहायक विकास अधिकारी प्रेमसिंह चौहान, सचिन डोरवाल, दूलीचंद सोनी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet