[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरला शिशु विहार में पौधे लगाकर मनाया तीज महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिरला शिशु विहार में पौधे लगाकर मनाया तीज महोत्सव

बिरला शिशु विहार में पौधे लगाकर मनाया तीज महोत्सव

पिलानी : बिरला शिशु विहार स्कूल परिसर में बुधवार को पौधे लगाकर तीज महोत्सव मनाया गया। छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने रंग बिरंगे लहरिया पहन कर श्रृंगार किया। यहां डांस, रैंप वॉक, टैलेंट राउंड तीज स्पेशल हाउजी सावन के थीम पर आधारित बॉलीवुड गानों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत तीज माता की पूजा व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण से हुई। सभी ने वन संरक्षण की शपथ भी ली। प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने कहा कि यह त्यौहार मानसून के मौसम में सालाना जुलाई या अगस्त महीने में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य प्रकृति के बिना जीवित नहीं रह सकता है, और वनीकरण समय की मांग भी है। छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया। प्राचार्य वशिष्ठ ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों की कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की। साथ ही नमिता पारीक, रागिनी शर्मा, ज्योत्स्ना शर्मा, गुंजन राणा, भारती यादव, चंद्रा शर्मा, किरण सोनी, रोसी संगरा, विवेक कुमार का व विशेष सहयोग के लिए श्यामा प्रसाद दत्ता व विजय तोला का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22