[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अश्लील फोटो को महिला विधायक का बताकर शेयर किया:बयाना MLA बोलीं- आम महिला का क्या होगा; 7 महीने पहले डीपफेक वीडियो बनाया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

अश्लील फोटो को महिला विधायक का बताकर शेयर किया:बयाना MLA बोलीं- आम महिला का क्या होगा; 7 महीने पहले डीपफेक वीडियो बनाया था

अश्लील फोटो को महिला विधायक का बताकर शेयर किया:बयाना MLA बोलीं- आम महिला का क्या होगा; 7 महीने पहले डीपफेक वीडियो बनाया था

बयाना : बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत की सोशल मीडिया पर फेक अश्लील फोटो डाल दी गई। मामले की जानकारी विधायक तक पहुंची तो उन्होंने बुधवार को भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को शिकायत दी। बयाना कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है।

विधायक ने जयपुर में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों गिरफ्तार करने की मांग की है। यह दूसरी बार है, जब विधायक की फेक अश्लील फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है।

विधायक ऋतु बनावत ने ADG क्राइम दिनेश एमएन को शिकायत पत्र देकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक ऋतु बनावत ने ADG क्राइम दिनेश एमएन को शिकायत पत्र देकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

इनबॉक्स में मैसेज करने के लिए कहा
विधायक ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिनों पहले ‘कहां है चाय वाला’ नाम के फेसबुक पेज संचालक ने चुनाव के समय की उनकी तस्वीर के साथ किसी दूसरी महिला की अश्लील फोटो लगाकर पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में पूरा वीडियो देखने के लिए इनबॉक्स में मैसेज करने के लिए कहा गया है।

विधायक ने फेक पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जब राजनीतिक तौर पर स्थापित एक महिला विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो आम महिला का क्या हाल होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

किसी महिला की न्यूड फोटो के साथ विधायक ऋतु बनावत की तस्वीर लगाकर फेसबुक पर शेयर की गई है।
किसी महिला की न्यूड फोटो के साथ विधायक ऋतु बनावत की तस्वीर लगाकर फेसबुक पर शेयर की गई है।

आईपी एड्रेस से कर रहे जांच
बयाना कोतवाली एसएचओ बाबूलाल गुर्जर ने बताया- विधायक की शिकायत पर फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक पेज के आईपी एड्रेस के साथ तकनीकी जांच की जा रही है।

बता दें कि 7 महीने पहले जनवरी में भी दो लोगों ने अपने फेसबुक अकाउंट पर किसी अन्य महिला को विधायक ऋतु बनावत बताते हुए अश्लील वीडियो वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने फेक वीडियो वायरल करने वाले बाड़मेर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22