[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला की एकता यादव ने अमेरिका में लहराया परचम : ढाई सौ डॉलर से होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला की एकता यादव ने अमेरिका में लहराया परचम : ढाई सौ डॉलर से होगा सम्मान

शिमला की एकता यादव ने अमेरिका में लहराया परचम : ढाई सौ डॉलर से होगा सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : बेटियां आज किसीभी क्षेत्र में पीछे नहीं है। ग्राम शिमला के पूर्व जिला पार्षद वरिष्ठ समाजसेवी राव ईश्वर सिंह की बेटी एकता यादव का अमेरिका की प्रसिद्ध रेन्ड स्टैड कंपनी द्वारा उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान किया जाएगा। उन्हें सम्मान स्वरूप ढाई सौ डॉलर प्रदान करने की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन ने बताया की एकता यादव जैसी टीम सदस्य विशेष मायने रखती हैं। एकता यादव फिलहाल कंपनी में डाटा साइंटिस्ट के पद पर सेवारत हैं। कंपनी की विशालता के बारे में बात की जाए तो केवल नॉर्थ अमेरिका में 5700 एग्जीक्यूटिवस हैं। अकेले अमेरिका व कनाडा में 86000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। और कंपनी 39 से अधिक मार्केट में अपनी मौजूदगी रखती है। कंपनी के प्रबन्ध निदेशक व सीईओ ने एकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कंपनी ज्वाइन करने के पांच साल पूरे करने की वर्ष गांठ पर समारोह पूर्वक उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

एकता यादव की इस विशेष उपलब्धि पर शिमला सरपंच रीना देवी, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, शिवताज सिंह यादव, भूपसिंह यादव, युवा नेता राजेंद्र यादव, समाज सेवी धर्मपाल यादव ढाणी, जयसिंह प्रधान, रामानंद शर्मा, शीशराम निनानिया, यादव महासभा के नीमकाथाना जिला अध्यक्ष विपिन यादव, भारती भाई, अनिल शर्मा, बजरंगलाल बबलू, चंद्रप्रकाश शर्मा, गजानंद बोहरा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet