[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाडा पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाडा पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही

बजरी से भरे डंफर व ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त, दो जने गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : मेहाड़ा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को डंपर व एक ट्रैक्टर को जब्त कर 70 टन बजरी बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि मेहाड़ा के खनन क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खनन क्षेत्र से अवैध खनन कर डंपर व ट्रैक्टर भरकर लाए जा रहे हैं। एसपी प्रवीण कुमार नायक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा मामले में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस ने मेहाड़ा स्टैंड पर नाकाबंदी कर खनन क्षेत्र से आ रहे वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान बसई की ओर से आ रहे डंपरों को रूकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें अवैध रूप से खनन कर लाई गई बजरी भरी हुई थी। जब पुलिस ने डंपर ड्राइवर से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए । जिस पर पुलिस ने अवैध खनन कर बजरी ले जाने के मामले में डंपर व ट्रेक्टर को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों में भरी 70 टन बजरी भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चिरानी निवासी विक्रम पुत्र सांवतराम, सोलंकी की ढाणी तन मेहाड़ा निवासी श्याम सुन्दर पुत्र हनुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से खनन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से खनन व परिवहन करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल चौधरी, एचसी सांवतराम, कांस्टेबल मयंक सांगवान, देशराज आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet