मीरा बेले महिला क्लब ने सेलिब्रेट किया हरियाली तीज उत्सव:16 श्रृंगार कर रंग-बिरंगे लहरिया के परिधान में आई महिलाएं, लोक नृत्यों के साथ झूले का उठाया लुत्फ
मीरा बेले महिला क्लब ने सेलिब्रेट किया हरियाली तीज उत्सव:16 श्रृंगार कर रंग-बिरंगे लहरिया के परिधान में आई महिलाएं, लोक नृत्यों के साथ झूले का उठाया लुत्फ

जयपुर : जयपुर के एयरपोर्ट प्लाजा स्थित होटल विरसा के अतिथि बैंक्वेट हॉल में मीरा बेले वीमंस क्लब की ओर से आस्था और उल्लास के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। सावन माह में 16 श्रृंगार कर रंग-बिरंगे लहरिया के परिधान में महिलाओं ने गीत नृत्य के साथ झूले का लुत्फ लिया। हरियाली तीज के इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास भी कराया। संस्था की संचालिका बरखा गौर ने बताया कि गणेश वंदना के साथ हरियाली तीज मनाई गई। महिलाओं ने उत्साह के साथ रैंप वाक व विभिन्न गीतों पर नृत्य के साथ कई प्रतियोगिताएं हुईं।

महोत्सव के मौके पर सजधज कर पहुंची महिलाओं ने सामुहिक गीत गाए। झूला झूला और महिलाओं ने खेल कर उत्साह प्रकट किया। एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। क्लब की संचालिकाओं ने बताया कि मीरा बेले क्लब का मुख्य उददेश्य ही महिलाओं में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाना है। प्रीतम चौहान ने इस अवसर पर सभी महिलाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य संचालिकाओ बरखा गौर, प्रीतम चौहान, पूनम अजमेरा, संगीता और रेखा बागड़ा के द्वारा व्यवस्था की कमान संभाली।

संगीता बागड़ा ने तीज के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मीरा बेले क्लब में महिलाओं को जिंदगी के हर पक्ष में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जज के निर्णय अनुसार नृत्य प्रतियोगिता में तरुणा पुरोहित को प्रथम घोषित किया गया और दूसरे तीसरे स्थान पर विमा और दिव्या रहीं। महिलाओं ने सावन के गीतों के बीच नृत्य, रेम्प वाक,तंबोला, ग्रुप गेम्स इत्यादि में भाग लेकर धमाल मचाया और तीज क्वीन चुनीं गईं सदस्यों की ताजपोशी की। विमा, प्रियंका और पूजा तीज क्वीन चुनी गईं। इस मौके पर उमा शर्मा और सुनन्दा रेम्प वाक विनर रही।


