[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन:भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग, हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन:भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग, हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन:भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग, हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

चुरू : राजस्थान में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर चूरू नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मुख्य मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में पांच अगस्त को हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 2018 की भर्ती में भी आरक्षण के आधार पर सफाई कर्मियों की भर्ती की गई थी। जिसका सीधा असर सफाई व्यवस्था पर देखने को मिला है। सफाई कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस बार भी राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। जिसे सफाईकर्मी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सफाई कर्मियों ने कहा कि वाल्मीकि समाज को पूरी तरह से भर्ती में प्राथमिकता प्रदान की जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पांच अगस्त को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77