[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो और कार की टक्कर में एक की मौत:हादसे में 9 लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

बोलेरो और कार की टक्कर में एक की मौत:हादसे में 9 लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

बोलेरो और कार की टक्कर में एक की मौत:हादसे में 9 लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर शनिवार दोपहर लसेड़ी गांव के पास कार और बोलेरो में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार नौ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल में कार में सवार घायलों ने बताया कि वह अमृतसर से खाटू श्याम जा रहे थे। हादसे में कार में सवार अमृतसर निवासी नीतिश अरोड़ा (24), मीनाक्षी (23), वाणी (01), कोमल (26) और 6 साल की बच्ची घायल हो गए। इसके अलाव बोलेरो में सवार सूरतपुरा निवासी संजय (40), कुलदीप (35), मंजू (35) और मनीषा (30) घायल हो गए। हादसे के बाद सादुलपुर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कार ड्राइवर अमृतसर निवासी रघु अरोड़ा (40) की मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। वहीं मृतक की पत्नी और बेटी भी घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77