विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी:टाइपिंग के काम के लिए थाईलैंड की जगह कंबोडिया भेजा, लड़कियों की आईडी पर लोगों को ब्लैकमेल करने को कहा
विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी:टाइपिंग के काम के लिए थाईलैंड की जगह कंबोडिया भेजा, लड़कियों की आईडी पर लोगों को ब्लैकमेल करने को कहा

नीमकाथाना : थाईलैंड में नौकरी लगने के नाम पर 2 लाख 60 हजार रुपये की की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित को थाईलैंड में नौकरी लगाने की बात कहकर कंबोडिया भेज दिया। इसको लेकर गुडा निवासी पीड़ित रणजीत सिंह ने नीमकाथानाके सदर थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।
पीड़ित रणजीत सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसी के गांव के बलवीर सिंह ने उसे अपने मामा लक्ष्मण सिंह, उसके बेटे श्यामसिंह ओर चैन सिंह से 7 जून को नीमकाथाना में मिलवाया। इन लोगों ने उसे थाईलैण्ड में 60 हजार प्रनिमाह की नौकरी ओर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का काम करने के लिए कहा।इसके लिए 1 लाख 10 हजार रुपये का खर्चा बताया। जिस पर उन्हें 13 जून को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए।
उसके अगले दिन इन लोगों ने उसे जयपुर से बैंकांक भेजा। सुबह 10 बजे बैंकाक पहुंचने पर श्यामसिंह ने वहां टैक्मी भेजी जो उसे कंबोडिया ले गई। जिस पर कहा कि हमे तो थाईलैण्ड में नौकरी के लिए कहा था। एजेंट ने बोला कि डेढ़ लाख रुपये दो और वापस इंडिया चले जाओ। इसके बाद उसने लड़कियों के नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने का काम करने को कहा। जिसके लिए मैंने मना कर दिया।
पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि कंबोडिया में 15 दिन रुके। इसके बाद घर वालों ने पैसे भेजे टिकट बनवाकर दी। तब वापस लौट सके। पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि श्याम सिंह के पास गए तो उसने कहा कि आपके पैसे वापस मिल जाएंगे, लेकिन अभी तक पैसे नहीं दिए।