राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सेठ रघुनाथ प्रसाद पोद्दार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रतिभा चौधरी ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा ममता कुमारी ने 88% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 10 की छात्रा बबीता गोदारा ने 85%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया विद्यालय की 4 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार एवं 5 छात्राओं का बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इस अवसर पर सहीराम महला, विद्याधर गोदारा, सुभाषचंद्र महला, कमोद पोद्दार, व्याख्याता सरोज, जयसिंह,, अनूप कुमार, जसवंत सिंह, मोहनलाल, नरेंद्र सिंह, रामस्वरूप, पंकज कुमार, रेखा, रेणु उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य चौधरी ने आगंतुकों का आभार एवं प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सरोज कुलहरि एवं अनूप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2125912


