स्काउट्स ने निकाली कारगिल विजय तिरंगा रैली
स्काउट्स ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड कार्यालय परिसर से तिरंगा एवं देश भक्ति से ओत-प्रोत रैली का आयोजन किया गया। सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्काउट गाइड कार्यालय से प्रारंभ होकर कुमावत बस्ती, मोरारका कॉलेज होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां पर देश के अमीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्काउट को संबोधित करते हुए सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने कहा कि देश की आजादी एवं एकता, अखंडता को अक्षुण रखने वाले वीर अमर शहीदों को हम सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस अवसर पर स्काउट कार्यालय में देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां स्काउट्स द्वारा दी गई ।
इस दौरान रामदेव सिंह गढ़वाल, नरेश सिंह तंवर, सुनील मेहरा, मूलचंद मूंड, धर्मपाल सिंह, विजेता नेहरा, भंवर लाल मीणा, रवि कुमार, अमरचंद, दिनेश लखटकिया, सुनील कुमार, मो जाबिर, दशरथ सैनी सहित राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण क्षेत्र में भाग लेने वाले 200 से अधिक स्काउट्स उपस्थित रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045754

