जमीनी विवाद में युवक का किडनैप:पिकअप गाड़ी से टक्कर मारी, जान से मारने की दे रहे धमकी
जमीनी विवाद में युवक का किडनैप:पिकअप गाड़ी से टक्कर मारी, जान से मारने की दे रहे धमकी
सीकर : जमीनी विवाद के चलते युवक को किडनैप कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाश बाइक पर जा रहे युवकों को पिकअप से टक्कर मारकर गाड़ी में डालकर ले गए। घटना सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बजरंग लाल निवासी जालू, नेछवा ने बताया कि उसका लड़का परमेश्वर व साले के लड़के गोवर्धन व पंकज के साथ बाइक पर सिगडोला जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में श्रवण गोदारा के घर के पास पीछे से दो कैंपर गाड़ियां आई और युवकों को टक्कर मार कर उसके लड़के परमेश्वर को किडनैप कर गाड़ी में डालकर ले गए।
इससे पहले आरोपी बजरंग लाल को भी 2 दिन पहले आरोपी श्रवण के घर से उसे उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उनका कोई जमीन का विवाद चल रहा है जिसके कारण उनके साथ यह वारदात की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आईपीएस दिलीप कुमार मीणा कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038534


