रोवर लीडर के एल लाठ दीर्घकालीन सेवा अलंकार (मैडल) से सम्मानित
रोवर लीडर के एल लाठ दीर्घकालीन सेवा अलंकार (मैडल) से सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : लोहिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ावा के रोवर लीडर के एल लाठ को दीर्घ कालीन सेवा मैडल से सम्मानित किया गया यह मैडल अनुसुईया सिंह, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा चुरू,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त, झुंझुनूं ने प्रदान किया, साथ ही गंगाधर सिंह सूंडा, अध्यक्ष जिला परिषद झुंझुनूं, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक कमलेश तेतरवाल, जिला उपप्रधान विनोद सिंघानिया, अरविंद दाधीच, नीतू शर्मा, नाहर सिंह गिल, प्रमोद कुमार सैनी ने माल्यार्पण, स्कार्फ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रहे द्वितीय जिला परिषद अधिवेशन में किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, सीओ स्काउट महेश कुमार कालावत, चिड़ावा स्थानीय संघ सचिव महेंद्र सिंह, सह सचिव अनीता कटेवा, कोषाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने भी सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल सम्मेलन के श्यामसुंदर जालान नुआ वाले,जिले के सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर लाल हलवाई, डॉक्टर देवकीनंदन तुलस्यान, संदीप केडिया, जिला पर्यावरण सुधार समिति जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037740


