[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Gujarat Assembly Election 2022: तैयारियां पूरी, कल गुजरात के 19 जिलों में होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुजरातटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Gujarat Assembly Election 2022: तैयारियां पूरी, कल गुजरात के 19 जिलों में होगा मतदान

Gujarat Assembly Election 2022 मतदान केंद्रो के आसपास बैरिकेटिंग की गई है। पहले चरण में गुजरात के करीब 23976760 मतदाता अपना मत प्रयोग करेंगे।

Gujarat Assembly Election 2022: कल गुजरात में विधानसभा का पहले चरण का मतदान है। मतदान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- गुजरात में कल पहले चरण का चुनाव है। उन्होंने कहा कल 25430 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और कड़ी निगरानी की जा रही है।

इससे पहले गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने कहा कि कि पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा पहले चरण में 19 जिलों में मतदान होगा। सीईओ ने कहा मतदान कर्मियों को इस पूरी प्रकिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि करीब 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कई टुकड़ियां लगाई गई हैं।

पहले चरण में 23976760 मतदाता 

मतदान केंद्रो के आसपास बैरिकेटिंग की गई है। बता दें पहले चरण में गुजरात के करीब 23976760 मतदाता अपना मत प्रयोग करेंगे। गुजरात में 29 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। अब 1 दिसंबर को यहां पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 1 दिसंबर के बाद यहां 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतदान के बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बड़े नेताओं ने प्रचार किया

गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है। तीनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान यहां रैलियां की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए कई चुनावी रैलियां कीं, जबकि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने भी यहां प्रचार किया। आप पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करने के लिए कई बार यहां दौरा किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet