कुंड में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, बेटी के पास रहती थी मृतका
कुंड में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, बेटी के पास रहती थी मृतका
चूरू : जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव कुसुमदेसर में रविवार शाम घर में बने कुंड से पानी निकालते समय कुंड में गिरने से वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की सहायता से शव को कुंड से बाहर निकलवाया। पुलिस ने जालान अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
रतनगढ़ थाना के एएसआई हरफूलसिंह ने बताया- मूलीदेवी (68) पत्नी भागीरथ पूनियां निवासी जेठवा का बास वर्तमान में सात-आठ साल से अपनी बेटी के पास कुसुमदेसर रहती थी। रविवार शाम को वह घर में बने कुंड से पानी निकालने के लिए गई। तभी अचानक वृद्धा का पैर फिसल गया। जिससे वह कुंड में गिर गई। कुंड के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की सहायता से शव को कुंड से बाहर निकलवाकर गवर्नमेंट जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पर मृतक के नाती जितेंद्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044443

