[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर धाम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गणेश्वर धाम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया

गणेश्वर धाम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया

खेतड़ी : संस्कृत संस्कृति संवर्धन संस्थान जयपुर की तरफ से गणेश्वर धाम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक द्विज बालकों ने यज्ञोपवीत धारण किया। संस्थान अध्यक्ष पं गोपाल चन्द्र शर्मा ने बताया कि यह यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम संस्थान के संरक्षक आचार्य पंडित प्रभुदत्त शास्त्री (अध्यक्ष श्रीवादरायणधर्म-दर्शनपीठ, प्रपूर्णा), वरिष्ठ सदस्य पं सुमन्त कुमार शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। साथ ही गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के आदर्श पुरुष राष्ट्रपति पुरस्कृत आचार्य पंडित बदरि प्रसाद शास्त्री जी “प्रपूर्णा” के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा प्रकाशित संक्षिप्त संध्योपासन विधि नामक पुस्तक सभी को वितरित की गई।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रमुख सदस्य नरहरि शर्मा, परमेश्वर शास्त्री, राजुशर्मा, राजेश लाटा, धर्मपाल गुर्जर बबाई, विद्यादेवी, रेखाशर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22