[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योलपुरा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया पौधरोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योलपुरा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया पौधरोपण

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योलपुरा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया पौधरोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा 

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के देवता ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योलपुरा में संस्था प्रधान विद्याधर ढाका की अध्यक्षता में स्काउटर अरुण सैन के निर्देशन में शनिवार को विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर पी विरेंद्र अवाना थे।इस मौके पर मुख्य अतिथि वीरेन्द्र अवाना ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दे।उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाने चाहिए ,उन्होंने स्टाफ ,छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। संस्था प्रधान विद्याधर ढाका ने बताया कि विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से 201 पौधे अशोक, गुलमोहर,जामुन, नीम, अमरूद,गुलाब, बील एवं चंपा के फलदार, छायादार एवं औषधि पौधे लगाकर परवरिश करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया और बच्चों से अधिकाधिक पेड़ लगाने की अपील की। स्काउटर अरुण सैन ने बढ़ते जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कविता, रानी, अनिता, किरण सहित विद्यालय स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22