भाजपा मेहाड़ा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता
मेहाड़ा : मेहाड़ा के गोगाजी मंदिर परिसर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शेर सिंह निर्वाण के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शेर सिंह निर्वाण ने बताया कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार ने शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यमुना जल समझौता किया।
पेयजल की दिशा में सरकार ने सराहनी कदम उठाया है साथ ही साथ पिछले माह वृद्धावस्था पेंशन में 15% की बढ़ोतरी करने के साथ-साथ सरकार अनेक जनकल्याणकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राज्य की भजन लाल सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कार्य करें।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह नंबरदार देशराज सिंह निर्वाण दिनेश सिंह अरविंद दायमा पूर्ण सिंह धूड़ाराम गुर्जर विजय सिंह महावीर प्रसाद मोहन लाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।