[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझी:घनश्याम तिवाड़ी बोले:मंत्री-विधायक वसूल रहे मंथली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझी:घनश्याम तिवाड़ी बोले:मंत्री-विधायक वसूल रहे मंथली

कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझी:घनश्याम तिवाड़ी बोले:मंत्री-विधायक वसूल रहे मंथली

झुंझुनूं : भाजपा नेता घनश्याम तिवाडी ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के कटोरे वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह वोट का कटोरा नहीं है। राजनीतिक दल वोट मांगते है, वोट मांगना उनका अधिकार है ,हम जन भावना प्रकट करना चाहते है। वह उन लोगों में से जिनके बयान पर कम नजर रखनी चाहिए। हम ऐसे बयान पर ध्यान नहीं रखते है।

तिवाड़ी एक दिसंबर से प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आपसी लड़ाई में उलझी हुई है, सरकार बचाने के लिए प्रदेश के मुखिया ने सबूेदारी प्रथा कायम कर दी, मंत्री और विधायक को अधिकार दे दिया। मंत्री और विधायक की मर्जी से अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं, बदले में मंत्री विधायक मंथली ले रहे है।

प्रशासन निष्पक्ष नहीं होकर नेताओं की राय के हिसाब चलने लगा है। इसके कारण प्रदेश के हर डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी परेशान हो रहा है। कुछ दिन पहले एक वकील ने आत्महत्या कर ली। ऐसे कई उदाहरण है जिससे कांग्रेस सरकार की नाकामी सामने आई है।

किसानों की मांग पूरी नहीं हुई, बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिला, आए दिन पेपर आउट हो रहे है, सरकार पर पेपर माफिया का ठप्पा लग चुका है, लंपी वायरस में सरकार की नाकामी किसी से छिपी नही। इन सब को लेकर आमजन में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता की आवाज बनकर उठाएंगे। इस दौरान सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, विश्वभर पूनिया, इंजी प्यारेलाल ढूकिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet