[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

4 बाइकों की भिड़ंत में एक बच्चे सहित सात घायल:जेगणिया व पड़िहारा गांव में हुए हादसे, इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

4 बाइकों की भिड़ंत में एक बच्चे सहित सात घायल:जेगणिया व पड़िहारा गांव में हुए हादसे, इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर

4 बाइकों की भिड़ंत में एक बच्चे सहित सात घायल:जेगणिया व पड़िहारा गांव में हुए हादसे, इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर

चूरू : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चे व एक युवती सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने गवर्नमेंट जालान अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर किया गया।

अस्पताल में घायल ने बताया कि पड़िहारा निवासी लिखमाराम(25) बाइक पर सवार होकर विक्रम(10) के साथ गांव धातरी जा रहा था। वहीं सामने से धातरी निवासी मंगलचंद (25), पीरूमल (20) बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान पड़िहारा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों घायल हो गए। घायलों को पड़िहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से रतनगढ़ के गवर्नमेंट जालान अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं, दूसरी घटना गांव जेगणिया की है। जेगणिया सांवरमल(23), कांता(21) और ओमप्रकाश (15) बाइक पर सवार होकर एक साइड खड़े थे। इसी दौरान गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। जिन्होंने सामने बाइक पर बैठे तीनों जनों को टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे घायलों के परिजन तीनों को रतनगढ़ के गवर्नमेंट जालान अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22