[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हेरिटेज लुक में बनेगा सेटेलाइट अस्पताल:प्रभारी सचिव ने लिया गढ़ स्थित अस्पताल का जायजा, एस्टीमेट बनाने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हेरिटेज लुक में बनेगा सेटेलाइट अस्पताल:प्रभारी सचिव ने लिया गढ़ स्थित अस्पताल का जायजा, एस्टीमेट बनाने के दिए निर्देश

हेरिटेज लुक में बनेगा सेटेलाइट अस्पताल:प्रभारी सचिव ने लिया गढ़ स्थित अस्पताल का जायजा, एस्टीमेट बनाने के दिए निर्देश

चूरू : प्रभारी सचिव भास्कर ए सांवत ने शनिवार दोपहर गढ़ स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा- राज्य सरकार ने बजट में गढ़ अस्पताल का सेटेलाइट अस्पताल बनाने की घोषणा की है। इसलिए अस्पताल का एस्टीमेट इस तरह बनाओ की यह हेरिटेज लुक में नजर आए।

प्रभारी सचिव सांवत ने गढ़ स्थित दोनों अस्पताल की बिल्डिंग देखी। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल शहर के कितने क्षेत्र को कवर करता है। शहर के लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। इसलिए इसको इस तरह से तैयार करना है। उन्होंने कहा- इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इसका लुक हेरिटेज की तरह रहना चाहिए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा से कहा- अस्पताल में डॉक्टर के लिए एनएचएम को प्रस्ताव भेजें। अस्पताल में रोगियों को अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए।

प्रभारी सचिव सांवत ने बताया- राज्य सरकार ने गढ़ स्थित मातृ शिशु अस्पताल व गढ़ डिस्पेंसरी को मिलाकर सेटेलाइट अस्पताल बनाने की घोषणा की है। यह अस्पताल 22 करोड़ की लागत से तैयार होगा। अभी फिलहाल इसका एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। इसके बाद वर्तमान की बिल्डिंग में कितना हिस्सा काम में आएगा और नया कितना बनेगा। इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस मौके पर जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, एडीपीआर कुमार अजय, एपीआरओ मनीष कुमार और सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22