22 साल के विकास पचेरी कलां के सरपंच बने:जेन-जी ने पूर्व सरपंच को 564 वोटों से हराया; समर्थकों ने आतिशबाजी की
22 साल के विकास पचेरी कलां के सरपंच बने:जेन-जी ने पूर्व सरपंच को 564 वोटों से हराया; समर्थकों ने आतिशबाजी की
पचेरी कलां : पचेरी कलां ग्राम पंचायत में 22 वर्षीय विकास लक्ष्मण सिंह ठेकेदार सरपंच चुने गए। उन्होंने पूर्व सरपंच ओमप्रकाश को 564 वोटों से हराया। मतगणना में विकास को 1129 वोट मिले, जबकि ओमप्रकाश को 565 वोट मिले। जीत के बाद विकास ने ग्राम पंचायत के मतदाताओं, बुजुर्गों, युवाओं, माताओं-बहनों और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने घर पहुंचकर आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई।
अगली सुबह विकास पचेरी कलां के मंदिरों और देवस्थानों में गए और धोक लगाई। उन्होंने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। विकास के राजनीतिक सफर में उनके मामा नरेंद्र बन्ना की भूमिका बताई जा रही है। नरेंद्र बन्ना सूरजगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन बने थे। उनसे प्रेरणा लेकर विकास ने गांव की राजनीति में कदम रखा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494518


