34 साल 4 माह की राजकीय सेवा के बाद प्रधानाचार्य लियाकत खान सेवानिवृत्त, समारोह में किया सम्मान
विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने दी विदाई; साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर जताया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय की वन विहार कॉलोनी में प्रधानाचार्य लियाकत खान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। लियाकत खान 31 अक्टूबर 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाखाऊ (चूरू) के प्रधानाचार्य पद से 34 वर्ष 4 माह की राजकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। समारोह में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि लियाकत खान का कार्यकाल विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, अनुशासन और सौम्य व्यवहार से शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के साथ विद्यालय के विकास में भी योगदान दिया। सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक के साथ मार्गदर्शक और अभिभावक बताया।
समारोह में लियाकत खान को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर आफताब खान डी.आरएक्स, आमिर खान (प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बॉस घण्टेल), शौकत अली खान (सेवानिवृत्त वनपाल), अब्बास खान, मोहसिन खान (महामंत्री, रकमा संगठन चूरू), वसीम खान (उप प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोटी), अजहर खान (प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, गागरिया, बाड़मेर), हसन खान एडवोकेट, डॉ. कादिर हुसैन (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजस्थान अधिकारी-कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन रकमा संगठन), सलामुद्दीन खां राणासर (सेवानिवृत्त गिरदावर) और पत्रकार मोहम्मद अली पठान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने कहा कि लियाकत खान का मार्गदर्शन और उनके द्वारा दी गई सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी तथा विद्यालय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494661


