[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में केसीसी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई:मैराथन निकाली, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; स्कूली बच्चे और कर्मचारी हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में केसीसी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई:मैराथन निकाली, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; स्कूली बच्चे और कर्मचारी हुए शामिल

खेतड़ी में केसीसी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई:मैराथन निकाली, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; स्कूली बच्चे और कर्मचारी हुए शामिल

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही केसीसी के रामलीला मैदान से नेहरू मैदान तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता की सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा थे। अध्यक्षता महिला समाज की अध्यक्ष लीला बोहरा ने की। विशिष्ट अतिथियों में केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, विपिन शर्मा, मनीष गवई, जयंत मुखोपाध्याय और कमलेश कुमार शामिल हुए।

कार्यपालक निदेशक बोहरा ने कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विपिन शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

रामलीला मैदान से नेहरू मैदान तक दौड़े प्रतिभागी

मैराथन दौड़ रामलीला मैदान के सामने से शुरू हुई। कार्यपालक निदेशक पीडी बोहरा और लीला बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ सब्जी मंडी और एसबीआई बैंक होते हुए नेहरू मैदान पहुंची। इसमें स्कूली बच्चों के साथ केसीसी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एलएम जोशी, राजेश डांढेल, अभिषेक पारीक, नागेश राजपुरोहित, देवेंद्र वर्मा, सुनील कटेवा, मुन्नालाल जैदिया, इंद्रा कुमार, मोनिका, प्रवीण कुमार, घनश्याम, राजवीर सिंह, आनंद पांडे, पार्वती, सुधा शर्मा, बाबूलाल सैनी और मनोज लामोरिया सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22