रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह:अध्यक्ष पद पर गिरधर माहेश्वरी; सेक्रेटरी पद पर पीयूष जैन सहित नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह:अध्यक्ष पद पर गिरधर माहेश्वरी; सेक्रेटरी पद पर पीयूष जैन सहित नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

जयपुर : रोटरी क्लब जयपुर का 78वां शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को रोटरी भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पीडीजी रो. डा. अशोक गुप्ता अधिष्ठापन अधिकारी रोटरी प्रान्तपाल 3056 रो. डा. राखी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पीडीजी रो. अजय काला ने रोटरी क्लब जयपुर के नियमानुसार कार्य करने की प्रशंसा की।

रोटरी सत्र 2023-24 के अध्यक्ष रो. उजास चन्द जैन ने रोटरी सत्र में किए गए सामुदायिक कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए रोटरी सत्र 2024-25 के अध्यक्ष रो. गिरधर माहेश्वरी को पदभार सौपा। अध्यक्ष रो. गिरधर माहेश्वरी ने इस सत्र में किए जाने वाले सामुदायिक कार्यो की योजना से रुबरू कराया।

अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतपाल 3056 रो. डा. राखी गुप्ता ने रोटरी सत्र 2024-25 के अध्यक्ष रो. गिरधर माहेश्वरी व अन्य पदाधिकारियो को पदभार ग्रहण करने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व अतिथिगण ने रोटरी क्लब जयपुर के कलेण्डर व मुख पत्र रोटरी पत्रिका का विमोचन किया।

अतिथियों को क्लब काउन्सलर पूर्व अध्यक्ष रो. सीए एस.एल. गगंवाल, प्र.ई. रो. सीए दुर्गेश पुरोहित, क्लब एडवाईजर पूर्व अध्यक्ष कमश मोजेज फिलेमन, पूर्व अध्यक्ष रो. सुधीर गुप्ता व प्र.नो. रो. श्रीकिशन शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेट किया। अंत में सचिव रो. पीयूष जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन पीपी रो. हरेश पाटनी व रो. शिल्पा बेन्द्रे ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विसर्जन किया गया।
ट
पद | नाम |
अध्यक्ष | गिरधरी माहेश्वरी |
सेक्रेटरी | पीयूष जैन |
क्लब लर्निंग फेसिलीएटर | डॉ. एस के जैन |
क्लब कौंसिलर | सीए एसएल गंगवाल |
क्लब एडवाइजर | सुधीर गुप्ता |
क्लब एडवाइजर | मोजेज फिलेमन |
आईपीपी एंड चेयरमैन सीएसआर | उजस चंद जैन |
प्रेसिडेंट इलेक्ट | सीए दुर्गेश पुरोहित |
प्रेसिडेंट नॉमिनी एंड चेयरमैन एंटी ड्रग कैंपेन | किशन शर्मा |
उपाध्यक्ष | महेंद्र कुमार शर्मा |
उपाध्यक्ष | शिल्पा बेंद्रे |
संयुक्त सचिव व चेयरमैन एन्वायर्नमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट | नवीन कोठारी |
कोषाध्यक्ष | अजीत कुमार बंसल |
निदेशक, सामुदायिक सेवा एवं मुख्य संपादक | सुभाष हिमारका |
निदेशक, क्लब प्रशासन एवं अध्यक्ष जल एवं स्वच्छता | हर्ष कुमार पाटनी |
निदेशक, नई पीढ़ी और अध्यक्ष सार्वजनिक छवि | सुरेश कुमार पाटनी |
निदेशक, रोटरी फाउंडेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं | अशोक शर्मा |
निदेशक, सदस्यता | सुरेश कुमार टांक |
निदेशक, व्यावसायिक सेवाएं | डॉ. सिलोनी थापर |
अध्यक्ष-साक्षरता | रंजना गोयल |
अध्यक्ष- स्वास्थ्य रोकथाम एवं उपचारात्मक | नवीन जैन |
अध्यक्ष विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) | रवीश चंद अग्रवाल |
संपादक | महेंद्र जैन |
सार्जेंट-एट-आर्म्स | सागर बेंद्रे |