कसेरू में खेल स्टेडियम की चारदिवारी का लोकार्पण
कसेरू में खेल स्टेडियम की चारदिवारी का लोकार्पण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : कसेरू में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नवलगढ़ पंचायत समिति प्रधान दिनेश सुंडा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की चारदिवारी का लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच रवि चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर सुंडा ने अपने चिर परिचित अंदाज में ना केवल खेल मैदान में, बल्कि गांव की गौशाला में पौधे लगाए। स्कूली बच्चों को पौधे बांटने के साथ ही उन्हें पौधे लगाने की विधि व उपयोगिता के बारे में भी बताया। प्रधान ने इस मौके पर विकास कार्यों के साथ हमें सामाजिक सरोकार के कार्य भी करने चाहिए। पौधारोपण उनका एक मिशन है। जो लगातार दो दशक से चल रहा है। आज उन्हें खुशी है कि नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में पहले की बजाय पेड़-पौधे बढे है। जो सभी की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सरपंच रवि चौधरी, उप सरपंच सुनिता देवी, ताराचंद महला, विद्याधर गोदारा, उम्मेद दतूसलिया, रणजीत, जितेंद्र गोदारा, तनसुख दतूसलिया व मनोज कुमार आदि मौजूद थे।