मदद के बहाने एटीएम लिया, ब्लॉक कार्ड थमाया:चार बार में निकाले 50 हजार, पोस मशीन से 60 हजार ट्रांसफर किए
मदद के बहाने एटीएम लिया, ब्लॉक कार्ड थमाया:चार बार में निकाले 50 हजार, पोस मशीन से 60 हजार ट्रांसफर किए
गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं में मदद के बहाने एटीएम बदलकर अकाउंट से 1 लाख 10 हजार रुपए उड़ा दिए गए। मामला झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके का है। घटना 9 जुलाई की है। वारदात का पता चलने पर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुढ़ागौड़जी थाने में हरिश्चंद्र पुत्र दूलाराम निवासी बिजारणिया की ढ़ाणी तन हुकमपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में हरिश्चंद्र ने बताया- मेरा बैंक अकाउंट पीएनबी गुढ़ागौड़जी में है। 9 जुलाई को पैसे निकालने के लिए मैंने पत्नी को एटीएम दिया था। पत्नी ने रिश्तेदार को एटीएम देकर भेजा।
एटीएम पर एक अनजान व्यक्ति खड़ा था। उसने मदद करने के बहाने एटीएम ले लिया और ब्लॉक एटीएम पकड़ा दिया। इसके बाद एटीएम से 25 हजार, 5 हजार और 10-10 हजार रुपए करके 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसके अलावा 59 हजार 999 रुपए पोस मशीन से भी ट्रांसफर कर लिए गए। इस तरह हरिश्चंद्र के खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045768

