[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परेशानी से घबराओ नहीं, स्वीकार करो और नई शुरुआत करो : सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परेशानी से घबराओ नहीं, स्वीकार करो और नई शुरुआत करो : सिंह

परेशानी से घबराओ नहीं, स्वीकार करो और नई शुरुआत करो : सिंह

जयपुर : सप्त शक्त्ति सभागार में बुधवार को महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने जयपुर ग्रुप मुख्यालय के आर्मी, एयर और नेवी विंग के एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। जनरल सिंह ने कैडेट्स से जीवन के हर कदम पर अनुशासन को शामिल करने की सलाह दी और बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन को अपनाने से जीवन में सफलता के उच्च मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

एनसीसी महानिदेशक ने कैडेट्स के प्रशिक्षण में साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानीय संस्थाओं के साथ समन्वय से पर्वतारोहण, पैरासेलिंग, ग्लाईडिंग जैसी गतिविधियों के बारे में बताया। जनरल सिंह ने बताया कि आर्म्ड फोर्सेज ही नहीं बल्कि मिलिट्री नर्सिंग सर्विस, टेरिटोरियल आर्मी, बॉर्डर रोड संगठन, केंन्द्रीय सहस्त्र बलों के साथ ही निजी क्षेत्र में भी एनसीसी कैडेट के लिए रोजगार से भरपूर अवसर हैं।

हाल ही में इंडिगो ,वेदांता, रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों ने इन कैडेट्स के लिए पेन इंडिया स्तर पर नवीन रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इसके बाद एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा उपमहानिदेशक एनसीसी राजस्थान ने राज्य के सभी कैडेट्स, स्टाफ, एवं अधिकारियों की तरफ से जनरल सिंह के स्वागत में आभार व्यक्त करते हुए महानिदेशक को कैडेट्स की ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आश्वस्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62