महिला-बच्चे को खच्चर ने मारी टक्कर:5 फीट उछाला, 500 मीटर घसीटा, 5 वर्षीय बच्चे के साथ सामान खरीद रही थी
महिला-बच्चे को खच्चर ने मारी टक्कर:5 फीट उछाला, 500 मीटर घसीटा, 5 वर्षीय बच्चे के साथ सामान खरीद रही थी

बिसाऊ : झुंझुनूंं में बिसाऊ शहर के मुख्य बस स्टैंड पर सब्जी ठेले पर आम खरीदते समय सब्जी ठेले सहित एक बच्चे व एक महिला को खच्चर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने से बच्चा 5 फिट उछलकर गाड़ी पर गिर गया।
महिला गाड़ी के आगे के हिस्से पर लटक गई। खच्चर बच्चे व महिला को घसीटते हुए 500 मीटर तक ले गया। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पास में खड़ी महिलाएं सहम गई। इस दौरान बच्चे के हाथ पर व महिला के एक पैर पर चोट आई। वही कोचिंग के लिए आई दो युवतियां बाल बाल बची।
जानकारी के अनुसार एक महिला अपने 5 साल के बच्चे को गोद में लिए सब्जी के ठेले पर आम खरीद रही थी। वहीं पास में और भी पांच से सात महिलाएं अपना सामान खरीद रही थी। उसी दौरान शहर के बाइपास की और से अचानक एक खच्चर अपनी गाड़ी पर रखे लोहे के पाइप सहित फिल्मी अंदाज में बिना ड्राइवर दौड़ता हुआ आया और सब्जी ठेले के बच्चे सहित महिला को जोर से टक्कर मार दी।
जिससे बच्चा करीब 5 फीट उछला और महिला खच्चर के पीछे जुड़ी गाड़ी पर लोहे के पाइप पर जा गिरे। और महिला आगे की और लटक गई। इसी बीच बिच में आ रही गाड़ियों व बाइक को टक्कर मारते हुए खच्चर दौड़ता हुआ करीब 500 मीटर इन दोनों को घसीटते हुए बाजार की और ले गया।
इसी दौरान बाइपास की और से करीब 100 से ज्यादा लोगो की भीड़ पीछे पीछे दौड़ लगा रही थी। की किसी तरह बच्चे व महिला को छुड़वाया जाये। लेकिन खच्चर भी 100 से भी ज्यादा स्पीड से दौड़ रहा था।
उसके बाद गढ के पास दो लोगों ने अपनी जान पर खेल खच्चर को काबू में किया। और महिला और बच्चे को खच्चर के चंगुल से छुड़वाया गया। वही पीछे पीछे काफी संख्या में ज्यादा लोग भी दौड़ते हुए महिला व बच्चे को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे।
इस दौरान बच्चा व महिला घबराकर चिल्लाती रहे। फिर उनको स्थानीय लोगों की मदद से पास के सांई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लोगों का कहना कि ऐसे हादसे लोगों की जान ले सकते है। इन पर काबू होना चाहिए। प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। वहीं आमजन को भी ऐसे होने वाले हादसों से सबक लेते हुए राह पर संभलकर चलना चाहिए।