पाइप लाइन के गड्ढे में बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी, सभी छात्र सुरक्षित
पाइप लाइन के गड्ढे में बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी, सभी छात्र सुरक्षित
बिसाऊ : जल जीवन मिशन योजना से टांई गांव को जोड़ने के लिए पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्डे मे सोमवार को बच्चों से भरी बस फंस कर दुर्घटना होते हुए बची। इससे बड़ा हादसा होते हुए टला। ग्राम टांई मे सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस जल जीवन मिशन योजना मे खोदे गए गड्डे गिर गईं।
गौरतलब है कि टांई मे पिछले 6 माह पहले पाइप लाइन डालने के लिए जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा गांव का गौरव पथ व समस्त गलियों की सड़क को तोड़ दिया था। इस कारण ग्रामीणों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण अमानत अली ने बताया कि ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई सड़क को जल्दी ही ठीक नहीं किया गया तो पंचायत समिति मंडावा मे होने वाली उपखंड स्तर की जन सुनवाई मे इसकी शिकायत करेंगे। उधर जल जीवन मिशन के ठेकेदार रासिद खान का कहना है कि टांई मे पाइप लाइन टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है जल्दी ही टूटी हुई इस सड़क को दुरुस्त करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038287


