[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी कोर्ट में वकीलों ने किया आजादी के दीवाने पुस्तक का अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी कोर्ट में वकीलों ने किया आजादी के दीवाने पुस्तक का अवलोकन

पिलानी कोर्ट में वकीलों ने किया आजादी के दीवाने पुस्तक का अवलोकन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

पिलानी : राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष, दार्शनिक व सामाजिक कार्यकर्ता, विचारक, पत्रकार और लेखक धर्मपाल गाँधी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर लिखी गई नवीन पुस्तक ‘आजादी के दीवाने’ का पिलानी कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र सिंह सिहाग के नेतृत्व में वकीलों द्वारा अवलोकन किया गया। इससे पहले भीम प्रज्ञा पब्लिकेशन के प्रधान संपादक एडवोकेट हरेश पंवार और एडवोकेट भंवर सिंह द्वारा अवलोकन किया गया था। एडवोकेट हजारीलाल सुनिया और एडवोकेट हरेश पंवार ने लेखक धर्मपाल गाँधी को यह पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया था। वरिष्ठ अधिवक्ता हजारीलाल सुनिया ने बताया कि लेखक धर्मपाल गाँधी ने आजादी के दीवाने पुस्तक में क्रांतिकारियों और शहीदों की शौर्य गाथा बहुत ही सत्य और सटीक लिखी है। देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिवीरों की जीवनियों को एक पुस्तक का रूप देकर लेखक ने राष्ट्रहित में बहुत ही नेक कार्य किया है।

आजादी के दीवाने पुस्तक में लेखक धर्मपाल गाँधी ने बिल्कुल सत्य और सही जानकारी लिखी है। देशप्रेमियों और युवा पीढ़ी को इस पुस्तक से बहुत लाभ होगा। पुस्तक में भगत सिंह और उसके साथियों को फाँसी के फंदे तक पहुंचाने वाले गद्दार साथियों का भी खुलासा किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम पर लिखी गई पुस्तक ‘आजादी के दीवाने’ ज्ञानवर्धक और बेमिसाल है। देश में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को लेकर बहुत भ्रम फैलाया जा रहा है; इस पुस्तक को पढ़ने के बाद में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कई घटनाओं की सही जानकारी होगी। देश के शहीदों को समर्पित यह पुस्तक सभी को पढ़नी चाहिए।

इस मौके पर एडवोकेट सुरेंद्र सिंह पूनिया, महेंद्र सिंह सिहाग, हजारीलाल सुनिया, धर्मपाल गाँधी, एडवोकेट राजकुमार, एडवोकेट उम्मेद सिंह, एडवोकेट संदीप महरिया, बलवान सिंह, एडवोकेट राजेंद्र, मनोज शर्मा, राजकुमार कठानिया आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet