[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्र संघ चुनाव को लेकर कन्या महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

छात्र संघ चुनाव को लेकर कन्या महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

एसएफआई ने चुनाव नहीं कराने पर दी आंदोलन की चेतावनी

सीकर : राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एसएफआई की ओर से एसके गर्ल्स कॉलेज के बाहर छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री व डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

एसएफआई की कॉलेज इकाई अध्यक्ष खुशी शर्मा ने कहा कि देश में अगर लोकसभा व विधानसभा का चुनाव हो सकते हैं तो छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं हो सकते। छात्र संघ चुनाव छात्रों के राजनीतिक में जानने की पहली सीढ़ी है अगर इसे ही खत्म कर दिया जाएगा तो आने वाली युवा पीढ़ी राजनीति में अपना करियर कैसे बनाएगी। छात्र संघ चुनाव होना एक स्टूडेंट के लिए बहुत जरूरी है।

आज प्रदेश भर में अनेक छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं। खुशी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही छात्रों के विरोध में रही है। आज राजस्थान सरकार को चेताने के लिए डिप्टी सीएम का पुतला फूंका गया है। अगर आगामी दिनों में राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाल करने के घोषणा नहीं की गई तो प्रदेश भर में छात्र संगठनों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet