[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सस्ती ब्याज दरों पर दिए जाएंगे ऋण : आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सस्ती ब्याज दरों पर दिए जाएंगे ऋण : आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

सस्ती ब्याज दरों पर दिए जाएंगे ऋण : आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त व विकास निगम, राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम एवं राष्ट्रीय अन्य पिछडा वर्ग वित व विकास निगम वित्त वर्ष 2024-25 के ऋण के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 सितम्बर 2024 तक आमंत्रित किए गए है। निगम की विभिन्न योजनाओं में 40 हजार से 10 लाख तक के ऋण 4 से 8 प्रतिशत ब्याज दरों पर 20 त्रैमासिक किश्तों में वसूल करने की शर्तों के अधीन स्वीकृत किया जाता है। परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम डॉ पवन पूनिया ने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति अन्तिम तिथि से पूर्व ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। जिसके लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 लाख रूपए, सफाई कर्मचारियों एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नही है। आवेदक पर किसी ऋणदात्री संस्था का ऋण बकाया नही होना चाहिए । आवेदक द्वारा ऋण आवेदन ऑनलाईन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक (ऋण आवेदन करने वाले व्यक्ति का बैंक खाता जन आधार में अपडेट होना चाहिए), जाति प्रमाण पत्र जिसमें टोकन नम्बर अंकित हो. बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल नही हो तो आय प्रमाण पत्र 4 पेज जो कि 6 माह से अधिक पुराना न हो. अदेय प्रमाण पत्र एवं परियोजना विवरण दस्तावेज सहित ऑनलाईन आवेदन अनुजा निगम के पोर्टल पर ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से कर सकते है। उन्होने बताया कि कार्यालय स्तर पर नियमित रूप से ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। आवेदन करने उपरान्त आप अपने आवेदन की स्थिति पोर्टल पर स्वयं ज्ञात कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिषद (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) अनुजा निगम कार्यालय झुंझुनूं कमरा नम्बर 28 से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet