[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के लिए समय निकालें, अन्यथा पद छोड़ दें : गठाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के लिए समय निकालें, अन्यथा पद छोड़ दें : गठाला

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के लिए समय निकालें, अन्यथा पद छोड़ दें : गठाला

सीकर : जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। नीट में धांधली को लेकर कार्यकर्ताओं ने निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि हमें कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का काम करना है। सभी पदाधिकारियों को पार्टी के लिए समय देना ही पड़ेगा या पद छोड़ दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले को लेकर सरकार समीक्षा के नाम पर नजर डाली तो आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस प्रभारी प्रदेश महासचिव विशाल जांगिड़ ने कहा कि जिला व सभी ब्लॉक में मासिक मीटिंग करना अनिवार्य है। जो कार्यकर्ता काम करेगा उसको आगे भी मौका मिलता रहेगा। कांग्रेस पार्टी के तीन कार्यक्रमों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं को पदमुक्त किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने ब्लॉकों का रिपोर्ट कार्ड दिया। जिला पदाधिकारियों ने संगठनात्मक सुझाव दिए।

इस दौरान सीकर जिला कांग्रेस की ओर से प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में लोकसभा की 11 सीटें जीतने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही कोटा में नीट परीक्षा व बिजली-पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमों की निंदा की गई। मंच का संचालन संगठन महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान भंवर लाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, राजेन्द्र सामोता, जगदीश फौजी, कपिल शर्मा, सुरेश वर्मा, भींवाराम बाजिया, झाबरमल धायल, मदनलाल सैनी, मालाराम वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, मुश्ताक तंवर, वीरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, अल्ताफ रंगरेज, डा कपिल ढाका, मांगीलाल बराला, कैलाश शर्मा, एड शब्बीर कमाल, विनोद जांगिड़, रविकांत तिवाड़ी, रामनिवास खीचड सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्षों का सम्मान समारोह 9 अगस्त को : 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से वरिष्ठ कांग्रेसजनों व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इधर बैठक में पंचायत समिति के उपचुनाव में विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी धोद से झाबर मल धायल, नीमकाथाना से श्री राम यादव का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet