[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टूटी सड़कों से बारिश में हो रही परेशानी, मरम्मत नहीं होने से हुए गहरे गड्‌ढे, बहाव से हुआ कटान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

टूटी सड़कों से बारिश में हो रही परेशानी, मरम्मत नहीं होने से हुए गहरे गड्‌ढे, बहाव से हुआ कटान

टूटी सड़कों से बारिश में हो रही परेशानी, मरम्मत नहीं होने से हुए गहरे गड्‌ढे, बहाव से हुआ कटान

नीमकाथाना : सड़कों की सही समय पर मरम्मत नहीं होने से बरसाती मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पीडब्ल्यूडी व नगरपरिषद ने टूटी सड़कों पर समय पर ध्यान नहीं दिया, नतीजा सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्‌ढ़े बन गए हैं। नाथाकीनांगल-मांवडा के बीच नाले के पास घुमाव में सड़क के आधे हिस्से की मिट्‌टी बरसाती पानी में बह गई। दुर्घटना से बचाव के लिए लोगों को सड़क के आधे हिस्से में पत्थर लगाने पड़े।

ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शिकायतें दी है। शहर में खेतड़ी मोड से जिला अस्पताल, एवीएनएल ऑफिस के पास, आरओबी, औद्योगिक क्षेत्र से सिरोही तक रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। सड़क में कई जगहों पर गहरे गड्‌ढ़े बन गए हैं। बीते एक साल से सड़कों स्थिति बिगड़ी हुई है। अब बारिश के दिनों में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढो में बरसाती पानी भरने से रोजाना हादसे हो रहे हैं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के सामने से ढाणी गुमानसिंह होकर कैंटीन के सामने से आने वाले रास्ते में मिलन गार्डन के पास सड़क पूरी तरह टूट गई है। गड्ढों में पानी के भराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। दुपहिया वाहन चालक रोजाना हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़कों पर बनें गहने गड्‌ढे भी नहीं भरने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने सड़कों में बनें गड्‌ढ़े भरने की मांग उठाई है। ताकि परेशानी नहीं हो। नाथाकीनांगल-मांवडा के बीच पानी के बहाव में सड़क के आधे हिस्से में नीचे से मिट्‌टी कट गई। जितेन्द्र यादव सहित कई युवाओं ने रोड पर पत्थर लगाकर लोगों को सतर्क किया। ताकि हादसों से बचा जा सके। बरसाती पानी के बहाव से सड़क के आधा हिस्सा लटका हुआ है।

यहां से वाहन निकलने पर हादसें की आशंका है। इससे बचाव के लिए युवाओं ने रोड़ के बीच पत्थर लगाए है। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी सूचना दी है। नीमकाथाना से सिरोही तक सड़क मार्ग के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। स्टेट हाइवे पर बाईपास बनने के बाद से पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग की सुध नहीं ली। नतीजा सड़क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगहों पर हालात सबसे अधिक खराब है। बारिश में गड्‌ढों में व सड़क पर जलभराव से लोगों की मुश्किल ओर बढ़ गई है। इस मार्ग पर हादसों की आशंका बनी रहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet