ट्रेलर और स्कूली बस की आमने-सामने की भिड़ंत:ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर मौत, 12 से ज्यादा बच्चे घायल
ट्रेलर और स्कूली बस की आमने-सामने की भिड़ंत:ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर मौत, 12 से ज्यादा बच्चे घायल
सीकर : ट्रेलर और स्कूली बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूल बस ड्राइवर सहित 12 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। हादसा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके का है।
लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के एएसआई महेश कुमार ने बताया- नेशनल हाईवे पर नेचर पार्क के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। कई बच्चों के सिर में चोट आई है। स्कूली बस ड्राइवर का पैर टूटा है।
हादसे में ट्रेलर ड्राइवर कालूराम (40) पुत्र सुखदेव गुर्जर निवासी सालिया तन नागेलाव, जिला ब्यावर की मौत हो गई। स्कूल बस ड्राइवर शिवदयाल घायल हो गया। इसके अलावा स्टूडेंट विशाखा, पलक, हरीश, वारिश, विराट, आयुष, भव्य, सम्राट, भवानी सिंह, तनुष्का विनय और शिवम घायल हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037903


