सीकर में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला:बोले-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी खत्म हो,सरकार ने नीट परीक्षा धांधली में कोई एक्शन नहीं लिया
सीकर में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला:बोले-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी खत्म हो,सरकार ने नीट परीक्षा धांधली में कोई एक्शन नहीं लिया
सीकर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को खत्म करने और नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में आज सीकर में एसएफआई ने विरोध- प्रदर्शन किया। ढाका भवन से कल्याण सर्किल तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद कल्याण सर्किल पर पुतला फूंका।
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया,सीकर के जिला महासचिव महिपाल सिंह ने बताया कि छात्र संगठन एसएफआई के केंद्रीय आह्वान पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को खत्म करने और नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया है।
छात्र संगठन एसएफआई मांग करता है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दे और छात्रों के साथ न्याय करें। पूरे साल छात्रों ने पढ़ाई की। तीन से चार प्रदेश में धांधली सामने आई। लेकिन इसके बावजूद सरकार कोई भी एक्शन नहीं ले रही। यदि जल्द से जल्द सरकार इस मामले में कोई एक्शन नहीं लेती तो छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037961


