[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप मामले में गिरफ्तारी नहीं,अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी:पीड़िता बोली-आरोपी ने पूरे परिवार की जान से मारने की धमकी दी,शादी का झांसा देकर फंसाया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रेप मामले में गिरफ्तारी नहीं,अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी:पीड़िता बोली-आरोपी ने पूरे परिवार की जान से मारने की धमकी दी,शादी का झांसा देकर फंसाया था

रेप मामले में गिरफ्तारी नहीं,अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी:पीड़िता बोली-आरोपी ने पूरे परिवार की जान से मारने की धमकी दी,शादी का झांसा देकर फंसाया था

सीकर : सीकर में रेप के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर आज पीड़िता अपने परिवार के साथ आईजी ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने 10 जुलाई तक गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।

आज सीकर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की पीड़िता ने आईजी ऑफिस में शिकायत देकर बताया कि सीकर के नेछवा इलाके के रहने वाला नरेश लूहार ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ 4 साल तक छेड़खानी और अश्लील हरकतें की।

7 जून को वह पीड़िता को अपने साथ अपने घर पर ले गया। जहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया। इस दौरान नरेश की मां भंवरी सहित अन्य परिवार के लोगों ने भी नरेश का साथ दिया। फिर कहा कि सुबह तुम्हारी शादी कर देंगे। लेकिन सुबह उन लोगों ने शादी करने के लिए मना कर दिया और पीड़िता को वापस उसके घर पर छोड़ दिया। अगले दिन नरेश ने पीड़िता को धमकी दी कि तूने और तेरे परिवार ने कुछ किया तो तुझे और तेरे परिवार को जिंदा नहीं छोडूंगा। 17 जून की रात 1:30 बजे नरेश पीड़िता के घर पर आया। जहां उसने पीड़िता को घसीटा और ब्लेड से उसके हाथ पर जगह-जगह कट भी लगाए।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने 19 जून को लोसल पुलिस थाने में रिपोर्ट दे दी थी। लेकिन अब तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब यदि 10 जुलाई तक मामले में गिरफ्तारी नहीं होती है तो 11 जुलाई को पीड़िता और उसका परिवार सीकर में एसपी ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22