[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चला कस्बे में हटाए अतिक्रमण:पुलिस जाब्ता रहा तैनात, व्यापारियों ने खुद हटाए टीन शैड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

चला कस्बे में हटाए अतिक्रमण:पुलिस जाब्ता रहा तैनात, व्यापारियों ने खुद हटाए टीन शैड

चला कस्बे में हटाए अतिक्रमण:पुलिस जाब्ता रहा तैनात, व्यापारियों ने खुद हटाए टीन शैड

नीमकाथाना : नीमकाथाना निकटवर्ती चला कस्बे के बस स्टैंड पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए। मुख्य बस स्टैंड पर हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। सोमवार को प्रशासन की ओर अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे।

चला में पक्के निर्माण और सड़क सीमा में लगा रखी स्टालों पर अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की गई। भारी पुलिस जाब्ते के बीच तहसीलदार महेश ओला के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई।

तहसीलदार महेश ओला ने बताया कि मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों ने अपनी- अपनी दुकानों के बाहर कच्चे पक्के अतिक्रमण कर लिया। दुकानों पर लगे टीन शेड, चबूतरे, ठेले पर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि चला के मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम लगता था। रोज वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। चला बस स्टैंड से नीमकाथाना, गुहाला, खेतड़ी सहित दिनभर में 30 से अधिक बसे और एंबुलेंस गुजरती हैं और इन्हें जाम का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22