[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीजे और घोड़ी के साथ स्कूल रैली निकाली:प्रवेश के लिए प्रेरित किया, नामांकन वृद्धि उत्सव मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीजे और घोड़ी के साथ स्कूल रैली निकाली:प्रवेश के लिए प्रेरित किया, नामांकन वृद्धि उत्सव मनाया गया

डीजे और घोड़ी के साथ स्कूल रैली निकाली:प्रवेश के लिए प्रेरित किया, नामांकन वृद्धि उत्सव मनाया गया

झुंझुनूं : झुंझुनूं के हंसासरी गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन वृद्धि उत्सव मनाया गया। स्कूल स्टाफ व छात्राओं के द्वारा डीजे और घोडी के साथ रैली निकाली गई। विद्यालय की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं के पर्चे बांटकर स्कूल में प्रवेश के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले 2023-24 में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने और गार्गी पुरस्कार, टेबलेट, इंस्पायर अवार्ड, एवं एनएमएमएस के लिए चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य विकास रुहिल ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में इस तरह की योजनाओं में विद्यार्थियों का चयन नियमित हो रहा है। यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इसी प्रकार से मेहनत को निरंतर जारी रखें।

अधिक से अधिक इन योजनाओं में चयन होने का प्रयास करते रहे। मुख्य अतिथि हंसासरी ग्राम पंचायत की सरपंच सिलोचना देवी थी। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक केशर सिंह, प्राध्यापक महेन्द्र सिंह, रामस्वरूप बिजारणियां, सत्यवीर सिंह, दीपेंद्र सिंह सुमित कुमार, भारती, पूजा आलडिया, संगीता, भगवानी, सरोज, सुधीरा, नरेश, इमरान, विकास, राजेन्द्र सिंह, अनिल मिश्रा, दिनेश स्वामी, रणजीत महला, निजामुद्दीन, निसार भले खां, दयानंद, भामाशाह युनुस खां, एडवोकेट राजेश सुण्डा, सलीम भाटी, संतोष देवी, महिपाल सुण्डा, हनुमान सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22