[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेश : चीन में बेकाबू होता कोरोना! तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव केस, कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात, चिंता में स्वास्थ्य अधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
विदेशस्वास्थ्य

विदेश : चीन में बेकाबू होता कोरोना! तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव केस, कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात, चिंता में स्वास्थ्य अधिकारी

चीन में बेकाबू होता कोरोना! तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव केस, कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात, चिंता में स्वास्थ्य अधिकारी

विदेश : चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. मंगलवार को राजधानी बीजिंग ने कोविड मामलों की संख्या में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद शहर में एक बार फिर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए. स्कूलों को भी ऑनलाइन क्लास लेने के लिए कहा गया और रेस्तरां भी बंद कर दिए गए. इसी के साथ लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, बीते दिन चीन में 28,000 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए. ग्वांगडोंग प्रांत और चोंगकिंग शहर में 16,000 और 6,300 से अधिक मामले दर्ज किए गए. बीजिंग में भी मामले तेजी से बढ़े हैं. जहां रविवार को राजधानी में 621 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं मंगलवार को इनकी संख्या दोगुनी से अधिक 1,438 हो गई. कोविड मामलों में निरंतर बढ़ोतरी ने स्थानीय अधिकारियों को बड़े शहरों में विस्तारित परीक्षण और लॉकडाउन लगाने को मजबूर कर दिया है. हालांकि, राजधानी अब तक एक व्यापक शटडाउन से बची है. सप्ताहांत में, अधिकारियों ने निवासियों को घर में रहने और जिलों के बीच यात्रा नहीं करने की सलाह दी. चीन के कई शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति News Reels मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के कई बड़े शहरों में कई पर्यटक आकर्षण, जिम और पार्क बंद कर दिए गए हैं. बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम जैसे संगीत कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए. बता दें कि कई चीनी शहरों ने पिछले हफ्ते बड़े पैमाने पर कोविड परीक्षण को बंद कर दिया था. हालांकि, कुछ शहरों ने बाद में दोबारा से कोरोना टेस्टिंग पर ज़ोर दिया. टेस्टिंग बंद करने के फैसले को वापस लिया उदाहरण के तौर पर आप शीज़ीयाज़ूआंग शहर को ले सकते हैं.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77