[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 10.9 लाख बच्चें गटके पोलियो की दवा:1350 टीमों के 2746 कर्मी जुटे, कल से दो दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में 10.9 लाख बच्चें गटके पोलियो की दवा:1350 टीमों के 2746 कर्मी जुटे, कल से दो दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा

नीमकाथाना में 10.9 लाख बच्चें गटके पोलियो की दवा:1350 टीमों के 2746 कर्मी जुटे, कल से दो दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा

नीमकाथाना : नीमकाथाना राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कलक्टर शरद मेहता ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। कलेक्टर ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की 5 साल तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर लाये और पोलियो वैक्सीन की दवा पिलावें।

अभियान में रविवार को बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। एक और दो जुलाई को छूटे हुए बच्चों को टीकाकर्मियों द्वारा घर घर जाकर पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. विनय गहलोत ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के 10 लाख 9 हजार 882 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों सहित 2746 टीकाकर्मियों को प्रशिक्षित कर नियुक्त किया गया है। यह टीकाकर्मी 30 जून को 1056 स्थायी, 13 ट्रांजिट और 5 मोबाइल बूथों पर और एक और दो जुलाई को 1350 टीमों का गठन कर, टीकाकरण से छूट गए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो खुराक पिलाएंगे।

अभियान को लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गए है। जिले में 48 कोल्ड चैन डिपो पर 97 कोल्ड चैन डिपो संचालकों, 150 पर्यवेक्षकों, 77 सैक्टर प्रभारी अधिकारियों, 6 ब्लॉक स्तरीय नोडल ऑफिसर और 3 जिला स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर्स भी अभियान में सक्रिय पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. विनय गहलोत, आरसीएचओ डॉ. विशाल सिंह, नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीना, बीसीएमओ डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत, तहसीलदार महेश ओला, निजी सहायक रूपेश मीना, दिपांशु, पीआरओ विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77