[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में गौरव टावर से युवक का किडनैप:कार में डालकर 7 लाख की फिरौती मांगी; फोन पर बोला- भैया रकम देकर बचा लो, पीट रहे हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में गौरव टावर से युवक का किडनैप:कार में डालकर 7 लाख की फिरौती मांगी; फोन पर बोला- भैया रकम देकर बचा लो, पीट रहे हैं

जयपुर में गौरव टावर से युवक का किडनैप:कार में डालकर 7 लाख की फिरौती मांगी; फोन पर बोला- भैया रकम देकर बचा लो, पीट रहे हैं

जयपुर : शॉपिंग मॉल घूमने आए युवक को कार सवार बदमाशों ने किडनैप कर लिया। इसके बाद उससे 7 लाख रुपए की फिरौती मांगी। युवक ने अपने परिचित को कॉल कर कहा- भैया मुझे रुपए देकर छुड़ा लो, मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद युवक के भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामला जयपुर के जवाहर सर्किल थाना स्थित गौरव टावर का है।

ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- राम विहार सांगानेर निवासी नवराज जैन ने शनिवार किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया। 28 जून की शाम उनका भाई मनु जैन (26) मालवीय नगर स्थित गौरव टावर घूमने गया था। इस दौरान कार सवार 4-5 बदमाशों ने मनु जैन को रोक लिया। मारपीट कर बदमाश उसे कार में डालकर किडनैप कर ले गए। चलती कार में किडनैपर्स ने मनु जैन से मारपीट कर डराया-धमकाया और रुपयों की डिमांड की।

पुलिस ने बताया- इसके बाद उसके मोबाइल से परिचित को कॉल करवाया। मनु ने कॉल कर कहा- मुझे कुछ लड़कों ने उठा लिया है। अगर तुमने मुझे 7 लाख रुपए नहीं दिए तो ये मुझको नहीं छोड़ेंगे। भैया इनको पैसे देकर मुझको छुड़ा लो। परिचित ने कॉल कर मनु जैन के भाई को उसकी किडनैपिंग की जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77