[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिस्कॉम की लापरवाही: शहर में 200 से ज्यादा अस्थाई कनेक्शन बन सकते हैं हादसे का कारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिस्कॉम की लापरवाही: शहर में 200 से ज्यादा अस्थाई कनेक्शन बन सकते हैं हादसे का कारण

डिस्कॉम की लापरवाही: शहर में 200 से ज्यादा अस्थाई कनेक्शन बन सकते हैं हादसे का कारण

झुंझुनूं : पहले भी ऐसे हादसे हुए हैं जिनमें लोगों की जान चली गई। 6 अक्टूबर 2023 में पुहानिया गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार चितौसा के प्रवीण व पुहानिया की रवीना की जलकर मौत हो गई थी। 22 दिसंबर 2023 को उदयपुरवाटी में छत पर खेल रही 13 साल की साक्षी की घर के पास से गुजर रही लाइन के छू जाने से लगे करंट से मौत हो गई। पिछले साल जुलाई में बिजली पोल के ताण में करंट आने से ऊबली के बालाजी में बालक झुलस गया था।

झुंझुनूं शहर में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई बरसात के दौरान न्यू प्राइवेट बस स्टैंड के निकट ज्यूस सेंटर की लोहे की गुमटी में आए करंट आने से इस्लामपुर निवासी जहांगीर खान (30) पुत्र अब्दुल शब्बीर, देसूसर मठ में कार्यरत स्वामियों की ढाणी निवासी प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद (59), ज्यूस सेंटर संचालक झुंझुनूं निवासी मनीष (27) पुत्र सत्यनारायण सैनी, इस्लामपुर निवासी साजिद (20) करंट लगने से घायल हो गए। इनमें जहांगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ज्यूस सेंटर संचालक मनीष सैनी व उसके पास काम करने वाला इस्लामपुर निवासी साजिद बरसाती पानी से बचने के लिए लोहे के केबिन में सामान रख रहे थे।

इसी दौरान आधार सेंटर ऑपरेटर जहांगीर व प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद बरसाती पानी के तेज बहाव से बचने के लिए ज्यूस सेंटर की गुमटी के पास बेंच पर खड़े हो गए। इसी दौरान करंट आने से चारों बरसाती पानी में गिर गए। बिजली सप्लाई बंद करवाने के बाद बड़ी मुश्किल से लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। मनीष व साजिद को पहले निकाल लिया। जहांगीर व जगदीश प्रसाद करीब 400 मीटर दूर तक बह गए थे।

मैं दोपहर में अपनी दुकान पर था। तेज बरसात शुरू हो गई थी। शहर का अधिकांश पानी इस इलाके में आने से पानी का बहाव भी तेज था। पड़ोस में खेमी शक्ति मंदिर के बड़े द्वार के दूसरी तरफ लोहे की एक गुमटी में ज्यूस सेंटर है जहां सेंटर संचालक मनीष और एक लड़का काम कर रहे थे। बरसाती पानी से बचने के लिए दो और लोग उस गुमटी के पास बेंच पर खड़े थे। अचानक चारों लोग नीचे गिर पड़े और पानी के साथ बहने लगे। जब पता चला कि चारों को करंट लगा है, मैंने फोन करके बिजली बंद करवाई।

इसके बाद अजय कुमावत, राकेश कुमार और मैंने मिलकर मनीष व साजिद को तो पानी से निकाल लिया। लेकिन बहाव तेज होने से दो अन्य लोग बह कर आगे चले गए थे। हमने एक बोलेरो गाड़ी वाले की सहायता ली। हम लोग गाड़ी लेकर खेमी शक्ति मंदिर की ओर गए। करीब 400 मीटर दूर जाने पर पानी के साथ बह रहे दोनों लोग दिखाई दिए। उन्हें पानी से निकाला। उनमें से एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा व्यक्ति बेहोश था। उनको दीवार पर लेटाकर मुंह से पानी निकाला। सभी घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के आने के बाद हम वहां से आए। यह हादसा खतरनाक और उस वक्त का मंजर खौफनाक था।

इस हादसे में डिस्कॉम की लापरवाही भी कम नहीं है। जिस ज्यूस सेंटर में करंट आया है उसमें अस्थाई कनेक्शन दिया हुआ है। इसका मीटर वहां लगे बिजली पोल पर लगा हुआ है। इस पोल पर दो मीटर और भी लगे हुए हैं जिनमें से एक नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट का है। फाइबर इंटरनेट की 20 केबलों का गुच्छे भी पोल से लटक रहे हैं। शहर में डिस्कॉम की ओर से 200 के करीब अस्थाई कनेक्शन दे रखे हैं जो गुमटियों, थड़ियों पर हैं।

Q. शहर में बिजली करंट ने एक युवक की जान ले ली, तीन झुलस गए?

A. हां, ज्यूस सेंटर वाले की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

Q. लोग डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं?

A. हमने जेईएन, एईएन, एक्सईएन को मौके पर भेजकर जांच कराई है। जो तार टूटा वह नगर परिषद की हाईमास्ट लाइट का कटा हुआ तार है।

Q. कई स्थानों पर लटके तारों से हादसे का अंदेशा है?

A. फीडर सुधार कार्यक्रम चल रहा है। लोगों से भी आग्रह है कि बरसात के दिनों में बिजली तारों व बिजली पोल को छूने से बचें। खेमी शक्ति द्वार के निकट लोहे की एक गुमटी में महादेव ज्यूस सेंटर संचालित है। इसमें मनोज पुत्र सत्यनारायण सैनी के नाम से डिस्कॉम से अस्थाई कनेक्शन लिया हुआ है। इसका मीटर बिजली के पोल पर ही लगा हुआ है जिससे लाइन गुमटी में जा रही है। गुमटी में जा रही बिजली सप्लाई लाइन की केबल में कट लगा हुआ था और वह गुमटी को छू रही थी। इससे गुमटी में करंट दौड़ गया। बिजली अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77